विजयनगर की रहने वाली महिला का कहना है कि उनके पास नोएडा के दिनेश सिंघल की कॉल आई। आरोप है कि उसने अश्लीलता करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। उन्होंने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया तो वह अलग-अलग नंबर से फोन करने लगा। दूसरे नंबर से कॉल की तो उसकी पत्नी ने भी गाली-गलौज कर अभद्रता की। एसीपी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
सोसायटी में महिला की पिटाई कर कपड़े फाड़े
राजनगर एक्सटेंशन निवासी महिला की सोसायटी में कुछ लोगों ने पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान उनके गले की चेन भी गिर गई। महिला का कहना है कि छह अगस्त की रात वह अपने पति के साथ सोसायटी से बाहर जा रही थीं। इसी दौरान सोसायटी के ही दो लोगों ने झगड़ा शुरू कर दिया। जब वह पति को वहां से लेकर जाने लगी तो आरोपी उनकी कार के आगे आकर बैठ गए। उनके एक साथी ने सोसायटी का गेट बंद कर दिया। आरोप है कि आरोपी अभद्र व्यवहार करने और उनके कपड़े फाड़ दिए। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।