फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: आम्रपाली के 1,490 ‘गायब’ खरीदारों का आवंटन निरस्त, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के दो फ्लैट भी शामिल

Sat, 04 Mar 2023 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद दस्तावेज और बकाया जमा नहीं कराने पर यह कार्रवाई की गई है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त कोर्ट रिसीवर की ओर से अब इन फ्लैटों की बिक्री की जाएगी, इसके लिए एक एजेंसी का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोर्ट रिसीवर ने पूर्व क्रिकेटर महेंद्रसिंह धाेनी समेत आम्रपाली के 1,490 ‘गायब’ खरीदारों के फ्लैटों का आवंटन निरस्त कर दिया है। कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद दस्तावेज और बकाया जमा नहीं कराने पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त कोर्ट रिसीवर की ओर से अब इन फ्लैटों की बिक्री की जाएगी, इसके लिए एक एजेंसी का चयन कर लिया गया है। कोर्ट रिसीवर ने वेबसाइट के माध्यम से दी सूचना में निरस्त फ्लैटों की जानकारी दी है। इन खरीदारों को अंतिम नोटिस में दस्तावेज सत्यापन के लिए 15 फरवरी तक का मौका दिया गया था।
 
पहले निकाली थी आठ हजार खरीदारों की सूची : रिसीवर ने करीब ढाई साल पहले 8,000 खरीदारों की लिस्ट अखबारों में प्रकाशित कराई थी। उनसे रिसीवर और  एनबीसीसी से संपर्क करने के लिए कहा गया था। पर, कई नोटिसाें के बाद भी 1,490 खरीदार अब तक नहीं आए। सूत्रों का कहना है, ऐसे लोगों को नियम के इतर करीब डेढ़ वर्ष से भी अधिक का समय दिया गया। इनमें धाेनी के दो पेंट हाउस हैं, जिनकी नीलामी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें