फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 15 दिन बाद भी नाबालिग का सुराग नहीं, भांजी को लेकर फरार मामा सोशल मीडिया पर सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी से गुहार के बाद भी नहीं हुई बरामदगी, कार्रवाई न होने पर परिजनों ने जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना।
बिछौर थाना क्षेत्र के एक गांव से अपनी नाबालिग भांजी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। इस बीच आरोपी युवक लगातार सोशल मीडिया पर किशोरी के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहा है, जिससे परिजनों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। परिजनों ने हाल ही में नूंह के पुलिस अधीक्षक से मिलकर भी बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई, लेकिन अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। परिजनों के अनुसार उत्तर प्रदेश के जेवर निवासी विवेक, जो रिश्ते में किशोरी का मामा (पीड़िता के चाचा का साला) बताया जा रहा है, पिछले करीब एक वर्ष से उनके घर पर रह रहा था। वह पास के एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। इसी दौरान उसका नाबालिग किशोरी से संपर्क हो गया। आरोप है कि 19 जून की शाम वह किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। रात में जब परिवार के लोगों की आंख खुली तो दोनों घर से गायब मिले। काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने बिछौर थाना पुलिस में शिकायत दी, जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। हालांकि, घटना के 15 दिन बाद भी पुलिस किशोरी को बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें