फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 9 दिन बाद भी लापता युवक का नहीं लगा सुराग, परिजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां।
क्षेत्र के गांव गंगवानी निवासी 24 वर्षीय हिकमतुल्ला पुत्र अय्यूब का लापता होने के नौ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। हिकमतुल्ला 1 जुलाई को गुरुग्राम-पटौदी रोड स्थित एक टाइल्स की दुकान से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों के अनुसार, युवक रोज की तरह काम पर गया था, लेकिन इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिवार ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। युवक का मोबाइल भी बंद आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। परिवार का कहना है कि हिकमतुल्ला का किसी से कोई विवाद भी नहीं था। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द युवक का पता लगाने की मांग की है। वहीं, परिवार ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को हिकमतुल्ला के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या परिजनों को सूचित करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें