फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

No Parking Challan: इंडिया गेट पर वोका से होंगे चालान, मथुरा रोड और आसपास भी लगाए जाएंगे आरएलवीडी कैमरे

Sat, 28 Mar 2026 03:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपने वाहन को नो पार्किंग जोन में पार्क किया तो वोका-वॉयलेशन ऑन कैमरा (कैमरे पर उल्लंघन) के जरिये तुरंत चालान हो जाएगा।
विज्ञापन
इंडिया गेट - फोटो : वीडियो ग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप इंडिया गेेट घूमने जा रहे हैं तो अपने वाहन को पार्किंग में ही पार्क करें। अगर आपने वाहन को नो पार्किंग जोन में पार्क किया तो वोका-वॉयलेशन ऑन कैमरा (कैमरे पर उल्लंघन) के जरिये तुरंत चालान हो जाएगा। इसके अलावा इंडिया गेट पर जनता को तीन और पार्किंग मिलीं हैं। ये पार्किंग इंडिया वॉटर चैनल के दोनाें तरफ हैं। अभी तक एक बस की व दो अन्य पार्किंग थीं।

विज्ञापन


दिल्ली यातायात पुलिस की नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त शोभित सक्सेना ने बताया कि इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आस-पास भीड़ कम करने और ट्रैफिक को सुचारू बनाने की योजना पर काम चल रहा। आने वाले दिनों में इंडिया गेट तथा कर्तव्य पथ इलाके में छात्रों परिवारों और पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए भीड़ कम करने का एक अभियान चलाया जा रहा। इसका मकसद सही पार्किंग सुनिश्चित करना, गाड़ियों की आवाजाही को व्यवस्थित रखना, ट्रैफिक नियमों का पालन करवाना और गलत पार्किंग तथा गलत दिशा में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना है। उन्होंने बताया कि मार्च, 2026 के महीने में इंडिया गेट के आस-पास के इलाके में कुल 2253 चालान हुए। इनमें अवैध पार्किंग के 1720, वोका के 293 और बिना हेलमेट के 60 चालान किए गए। वहीं 180 को टो किया गया।

पुलिस उपायुक्त सक्सेना ने बताया कि रेड लाइट उल्लंघन का पता लगाने वाले (आरएलवीडी) कैमरे इंडिया गेट, कर्तव्य पथ और नेशनल म्यूजियम, वॉर मेमोरियल जैसी दर्शनीय जगहों पर लगाए जा रहे हैं। रेड लाइट जंप करने के मामलों का अपने-आप चालान करने के लिए मथुरा रोड-भैरों मार्ग, रिंग रोड-भैरों रोड, जनपथ-टॉल्स्टॉय मार्ग पर 10 आरएलवीडी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वोका से अपने आप हो जाता है चालान
वोका-वोका का मतलब है वॉयलेशन ऑन कैमरा (कैमरे पर उल्लंघन)। अगर कोई गाड़ी रुकती नहीं है या नो-पार्किंग जोन में खड़ी/छोड़ दी जाती है, तो एक पुलिसकर्मी उसका वोका एप से चालान कर देगा। ये फोटो पुलिस हेडक्वाॅटर जाएगी और वहां चालान हो जाएगा। ड्राइवर के मोबाइल पर चालान का नोटिस आ जाएगा। उल्लंघन करने वालों को उल्लंघन के लिए जुर्माना भरने हेतु अदालत के माध्यम से बुलाया जाएगा। अकेले मार्च के महीने में, इंडिया गेट और उसके आस-पास 293 वोका जारी हुए हैं।

तीन नई पार्किंग मिलीं
उपायुक्त शोभित सक्सेना ने बताया कि सार्वजनिक पार्किंग की जगहें इंडिया गेट के आस-पास पी1, पी2 व पी3 पार्किंग जगहों के अलावा (जिनमें मान सिंह रोड-नेशनल म्यूज़ियम के पास से प्रवेश और निकास होता है) के पास थी। अब तीन पार्किंग जनपथ-पी5 (वॉटर चैनल के दोनों ओर) और रफी मार्ग-पी6 (सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन के पास) पर भी पार्किंग की जगहें उपलब्ध हैं। यात्री बसों को पी1 पर पार्क किया जाता है। दोपहिया और चारपहिया गाड़ियां ऊपर बताई गईं अन्य सभी पार्किंग जगहों पर पार्क की जा सकती हैं। उन्होंने जनता को सलाह दी कि वह अपने वाहन उन पार्किंग स्थलों पर पार्क करें। नई पार्किंग मान सिंह रोड, जनपथ और रफी मार्ग पर जल चैनलों के किनारे उपलब्ध हैं। सेंट्रल विस्टा के कारण अभी तक ये पार्किंग बंद थीं। बस पार्किंग स्थल-पिकनिक पर जाने वाले छात्रों या बसों में आने वाले पर्यटकों के बड़े समूहों के लिए पी1 (मान सिंह रोड की ओर से) पर पार्किंग स्थल चालू किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें