धूल भरी आंधी से कई पेड़ धराशायी हो गए
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह हुई बारिश। आंधी के कारण कई जगह बिजली रही गुल। सोमवार अल सुबह हुई बारिश
सोमवार सुबह हुई बारिश और आंधी के शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रही।
कई जगहों पर तारें टूट गई तो कई इलाकों में फेस उडने से दिन भर लोग परेशान रहे।
शाम होते सभी फॉल्ट को ठीक बिजली सुचारू रूप से चालू की गई।
बिजली से परेशान लोगो ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया तो फोन व्यस्त बताता रहा।
जबकि कस्टमर केयर पर भी लोगों सही जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई जा रही थी। बिजली अधिकारियों ने भी फोन नहीं उठाए।
इन क्षेत्रों बिजली रही बाधित उद्योग विहार,सिरहौल, सेक्टर-17, सुखराली ,सेक्टर-14,डीएलएफ फेज-1,इफ्को कॉलोनी सैनिक कॉलोनी में लाइन फाल्ट के कारण बिजली बाधित रही।
राजेंद्र पार्क,सिविल लाइन,निहाल कॉलोनी सहित दर्जन भर कॉलोनियों में बिजली गायब रही।