फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग नहीं ये हैं सुपर ठग्स: देश भर में साइबर ठगी की 1398 वारदातों को दिया अंजाम, 11 गिरफ्तार, ऐसे लगाते थे चूना

Thu, 06 Oct 2022 11:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

आरोपियों में साहिल, खालिद, देवेंद्र, जतिन, इरफान, नसीम, आसिम, अमित उर्फ सोनू, सचिन, सोनू तथा मोहम्मद कैफ उर्फ सान उर्फ जाट उर्फ अल हबीबी का नाम शामिल है। आरोपी देवेंद्र फरीदाबाद के पल्ला व अन्य आरोपी दिल्ली के निवासी हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर थाना एनआईटी टीम ने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से देशभर में 1398 वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में साहिल, खालिद, देवेंद्र, जतिन, इरफान, नसीम, आसिम, अमित उर्फ सोनू, सचिन, सोनू तथा मोहम्मद कैफ उर्फ सान उर्फ जाट उर्फ अल हबीबी का नाम शामिल है। आरोपी देवेंद्र फरीदाबाद के पल्ला व अन्य आरोपी दिल्ली के निवासी हैं। आरोपी देवेंद्र नोएडा में कोटक बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट में थर्ड पार्टी के तहत काम करता है। वह बैंक से नया क्रेडिट कार्ड बनवाने वाले ग्राहकों की जानकारी अपने साथियों को उपलब्ध करवाता था।

विज्ञापन

आरोपी साहिल और खालिद दोनों पार्टनर हैं और मिलकर गिरोह चला रहे हैं। आरोपियों ने फरीदाबाद निवासी महिला से 39000 की ठगी की थी। महिला ने कोटक बैंक से अपना नया क्रेडिट कार्ड जारी करवाया था। आरोपी देवेंद्र ने क्रेडिट कार्ड धारक की जानकारी अपने साथियों को दी। आरोपियों ने महिला को कोटक बैंक कस्टमर केयर का प्रतिनिधि बनकर फोन किया और कहा वह क्रेडिट कार्ड विभाग से बात कर रहे हैं। आपको हाल ही में जारी क्रेडिट कार्ड को एक्टिवेट करने के लिए कॉल की गई है। महिला आरोपियों के झांसे में आ गई। उसने अपना क्रेडिट कार्ड नंबर, सीवीवी, एक्सपायरी डेट तथा ओटीपी आरोपियों को बता दिया।

आरोपियों ने उनके क्रेडिट कार्ड से 39000 रूपये उड़ा लिए। महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की गई। साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बसंत कुमार की टीम ने गिरोह के आठ सदस्यों साहिल, खालिद, नसीम, आसिम, अमित उर्फ सोनू, सचिन, सोनू तथा मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया गया। इसके बाद आरोपी जतिन, इरफान तथा देवेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, 19 डेबिट कार्ड व आठ चेक बुक तथा 25,300 रुपए नगद बरामद किए गए हैं।

26 राज्यों और कई केंद्र शासित राज्यों में भी वारदातों को दिया अंजाम
पूछताछ में सामने आया आरोपी शातिर साइबर ठग हैं। इन्होने पिछले दो महीनों में देशभर के 26 राज्यों/यूटी में साइबर ठगी की 1398 वारदातों को अंजाम दिया है। इसमें उत्तर प्रदेश की 457, दिल्ली की 122, राजस्थान की 121, तेलंगाना की 120 वारदातें शामिल है। आरोपियों ने हरियाणा में भी 32 वारदातों को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरोपी देवेंद्र बैंक से क्रेडिट कार्ड धारकों का डाटा अपने साथी आरोपी जतिन को उपलब्ध करवाता था और जतिन इसे आगे मुख्य आरोपी खालिद तक पहुंचाता था। आरोपी इरफान फर्जी बैंक खाता खुलवाकर इसे नसीम को देता था जो इसे आगे साहिल को उपलब्ध करवाता था। आरोपी अमित उर्फ सोनू, आसीम, सचिन तथा मोहम्मद कैफ कॉलिंग का काम करते थे तथा आरोपी सोनू धोखाधड़ी से प्राप्त रकम को फर्जी बैंक खातों से निकलवाकर अपने साथियों को देता था। आरोपियों के मोबाइल फोन फर्जी बैंक खातों में पिछले दो महीने में करीब दो लाख रुपए का लेनदेन पाया गया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें