राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए की टीम ने मंगलवार को बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकवादी सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के कई ठिकानों पर छापा मारा है। एनआईए की टीम ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की है।
एनआईए की टीम ने कनाडा स्थित आतंकवादी बराड़, अमेरिका स्थित गैंगस्टर रणदीप मलिक से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई की है। टीम ने गुरुग्राम के सेक्टर-29 में बने वेयरहाउस क्लब और ह्यूमन क्लब पर हुए ग्रेनेड हमले की जांच के सिलसिले में पहुंची है।
जांच एजेंसी ने बताया कि आज सुबह उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न जिलों में आठ स्थानों पर छापेमारी की गई है। जहां छापेमारी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। बम विस्फोट की घटना के पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए एजेंसी जांच में जुटी हुई है। हमलों के तुरंत बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जिम्मेदारी ली थी।
वहीं एनआईए की जांच में मलिक और नामित आतंकवादी बराड़ का पर्दाफाश हुआ। जो पहले क्लब मालिकों को धमकी दिया करता था और उनसे पैसे ऐंठने का प्रयास करता था।
ये भी पढ़ें: 17 देशों में छिपे 34 गैंगस्टर्स पर नकेल: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल एक्टिव, गैंगस्टर्स को वापस लाने की तैयारी