फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एनजीटी ने उत्तर रेलवे पर लगाया दो करोड़ का जुर्माना

सार

नई दिल्ली में एनजीटी ने उत्तरी रेलवे की याचिका खारिज कर दी। डीपीसीसी ने रेलवे पर बिना अनुमति कार्य करने के लिए 2.06 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। रेलवे को 15 दिन में आवेदन व रिपोर्ट जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने उत्तरी रेलवे की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के नोटिस को चुनौती दी थी। डीपीसीसी की जांच में पाया कि उत्तरी रेलवे बिना सहमति के कार्य कर रहा था। इस कारण इसे रेड कैटेगरी यानी प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों की सूची में शामिल किया गया है। डीपीसीसी ने उत्तरी रेलवे पर 18 दिसंबर 2023 से 15 मई 2025 तक 515 दिनों के लिए 40 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कुल 2.06 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। एनजीटी ने रेलवे को 15 दिनों का अंतिम मौका दिया है, जिसमें उसे संचालित करने की सहमति के लिए आवेदन करना होगा और सभी आवश्यक टेस्ट रिपोर्ट जमा करनी होंगी। अदालत ने डीपीसीसी को निर्देश दिया कि वह छह हफ्तों के भीतर दोबारा निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे। इस मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर 2025 को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें