फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पेड़ों की अवैध छंटाई मामले में कार्रवाई का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने नरेला में पेड़ों की अवैध कटाई पर अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेष सदस्य डॉ. अफरोज अहमद शामिल ने मामले की सुनवाई की। पीठ ने उत्तर दिल्ली के उप वन संरक्षक की रिपोर्ट पर भरोसा जताया और मामले को बंद कर दिया। उप वन संरक्षक (उत्तर) को दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नरेला के बांकनेर स्थित प्लॉट नंबर 538 से दिसंबर 2023 और जनवरी 2025 के दौरान छह पेड़ों की अवैध छंटाई की गई थी। मामले में नरेला थाने में एफआईआर दर्ज की गई। जांच में नीम के एक पेड़ की अवैध कटाई का मामला भी सामने आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें