फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता का सुसाइड वीडियो: पति करता था बुरा सलूक, सहती रही सबकुछ, फिर कहर बनकर आई सितंबर महीने की 24 तारीख

Tue, 27 Sep 2022 10:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आत्महत्या करने से पूर्व महिला ने वीडियो अलीगढ़ अपने मायके वालों के पास भेज दिया। जब तक परिजन दिल्ली पहुंचते तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक नवविवाहिता ने खुद का वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पूर्व महिला ने वीडियो अलीगढ़ अपने मायके वालों के पास भेज दिया। जब तक परिजन दिल्ली पहुंचते तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला अपने घर पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतका की शिनाख्त आरती गुप्ता (27) के रूप में हुई है। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मृतका के वीडियो और पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर उसके पति अनुपम गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। अनुपम आर्टिटेक्ट है। गोविंदपुरी थाना पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की छानबीन कर रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से मानिक चौक, अलीगढ़, यूपी की रहने वाली आरती गुप्ता की शादी इसी साल 30 जनवरी को हिमगिरी अपार्टमेंट, गोविंदपुरी में रहने वाले अनुपम से हुई थी। अनुपम हौजखास स्थित एक निजी कंपनी में आर्किटेक्ट की नौकरी करता है। आरोप है कि शादी के बाद से अनुपम आरती को दहेज के लिए पीटता था।

वीडियो में कई बार आरती ने इसका जिक्र भी किया। 24 सितंबर को झगड़े के बाद अनुपम आरती को छोड़कर चला गया। पति को ढूंढते हुए आरती थाने भी पहुंची, लेकिन उसने कोई शिकायत नहीं दी। उसी रात को उसने एक वीडियो बनाया। वीडियो में उसने अपने साथ मारपीट और पति द्वारा अकेला छोड़कर जाने की बात की।

बाद में उसने परिवार को वीडियो भेजकर फांसी लगा ली। परिवार को जब तक इसका पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आरती के पिता गिरीश चंद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुपम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बीमारी से परेशान दिव्यांग ने खुद को लगाई आग, मौत
संगम विहार के मदनगीर इलाके में दिव्यांग व्यक्ति ने बीमारी से परेशान होकर 12 साल के बेटे के सामने ही खुद को आग लगा ली। पड़ोसी परिजनों की मदद से मदन 32 को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मदन का शव परिवार के हवाले कर दिया है। संगम विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मदन परिवार के साथ मदनगीर इलाके में रहता था। इसके परिवार में पत्नी पूनम और 12 साल का बेटा है। मदन और उसकी पत्नी दिव्यांग थे। मदन को टीबी थी। उसका काफी समय से इलाज भी चल रहा था। सोमवार को पूनम सब्जी लेने बाजार गई थी। इस बीच उसने बेटे के सामने ही ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। मंगलवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें