फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राजधानी एक्सप्रेस की नई समय-सारणी लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
उत्तरी रेलवे ने राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों की समय-सारणी में आंशिक बदलाव किया है। यह परिवर्तन 11 अप्रैल से प्रभावी होगा। रेलवे के अनुसार, यह संशोधन मुख्य रूप से ट्रेनों के आगमन समय में किया है, जबकि प्रस्थान समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ट्रेन संख्या 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के गुवाहाटी स्टेशन पर आगमन समय में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन पहले निर्धारित समय सुबह 05:15 बजे के बजाय 05:10 बजे पहुंचेगी, जबकि इसका प्रस्थान समय 05:30 बजे ही रहेगा। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस के गुवाहाटी आगमन समय को शाम 6:20 बजे से बदलकर 6:15 बजे कर दिया गया है, जबकि प्रस्थान समय 6:35 बजे रहेगा। रेलवे ने कहा कि अन्य स्टेशनों पर ठहराव और समय-सारणी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें