नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक कार्यक्रमों में दाखिला लेने वाले नए छात्रों का एक सितंबर से सत्र शुरू होने जा रहा है। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार नए बैच की सभी शैक्षणिक आवश्यकताओं को शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 के दायरे में पूरा किया जाएगा। इसके लिए जरूरत के अनुसार अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित की जा सकेंगी। अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन उपलब्ध समय और दिनों के आधार पर किया जाएगा। प्रशासनिक आवश्यकताओं और अनुपालन को ध्यान में रखते हुए विभागों को शैक्षणिक गतिविधियों को समायोजित करने की व्यवस्था करनी होगी। विश्वविद्यालय ने संबंधित अधिकारियों और विभागों को उपलब्ध समय का समुचित उपयोग करते हुए आवश्यक अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो