नई दिल्ली। त्योहारों के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने एक और राहत भरी घोषणा की है। यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली से दरभंगा के बीच अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन नई दिल्ली से दरभंगा के लिए संचालित की जाएगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर ट्रेन नंबर 12566 के समान रूट और स्टेशनों पर रुकेगी। इसके अलावा, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसका अतिरिक्त ठहराव गाजियाबाद स्टेशन पर भी रखा गया है। इसमें स्लीपर और जनरल कोच लगाए गए हैं। ब्यूरो