फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों की मां पर पड़ी पड़ोसी की पापी नजर: बातचीत के लिए ले गया OYO Hotel, नशीला पदार्थ पिला लूटी अस्मत

Wed, 21 Dec 2022 09:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला की शादी को 11 साल हो गए हैं। उसके तीन बच्चे हैं। तीन साल पहले उसकी दोस्ती पड़ोस में रहने वाले एक युवक से हो गई। दोनों एक दूसरे से फोन पर बात करने लगे। एक दिन युवक ने बातचीत करने के लिए उसे लिवासपुर बुलाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समयपुर बादली इलाके में एक विवाहिता ने अपने पड़ोसी युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे बातचीत करने के बहाने एक होटल में ले गया और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाने और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

मूलतः बिहार की रहने वाली 29 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ मुकुंदपुर में रहती है। सोमवार को महिला ने समयपुर बादली थाने में दुष्कर्म की शिकायत की है। उसने बताया कि उसकी शादी को 11 साल हो गए हैं। उसके तीन बच्चे हैं। तीन साल पहले उसकी दोस्ती पड़ोस में रहने वाले एक युवक से हो गई। दोनों एक दूसरे से फोन पर बात करने लगे। एक दिन युवक ने बातचीत करने के लिए उसे लिवासपुर बुलाया। उसके बार-बार कहने पर वह मिलने के लिए गई। 
विज्ञापन

आरोप है कि युवक उसे रोहिणी सेक्टर 19 स्थित एक ओयो होटल में लेकर गया। जहां होटल के कमरे में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसे वारदात का पता चला। विरोध करने पर युवक ने उसे धमकी दी और कहा कि उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। उसके बाद से वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह वीडियो को उसके पति के पास भेजने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। परेशान होने के बाद उसने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग करवाने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें