नई दिल्ली। सेंट्रल विस्टा क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी अब करीब दो दशक बाद फिर से नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के पास आ जाएगी। सरकार के आदेशानुसार, जनपथ, रफी मार्ग और मानसिंह रोड समेत सेंट्रल विस्टा की प्रमुख सड़कों की मरम्मत, दोबारा सड़क बनाने, सफाई और अन्य नागरिक कार्य एनडीएमसी संभालेगी। हालांकि, कर्तव्य पथ का रखरखाव पहले की तरह केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के पास ही रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि यह व्यवस्था मार्च 2007 से चली आ रही थी। साल 2006 के मंत्रालय के आदेश के बाद सेंट्रल विस्टा क्षेत्र की सड़कों का रखरखाव एनडीएमसी से लेकर सीपीडब्ल्यूडी को सौंप दिया गया था। अब करीब 19 साल बाद जिम्मेदारी फिर एनडीएमसी को दी गई है। संवाद