नई दिल्ली। नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने शनिवार को जय सिंह रोड स्थित एनडीसीसी कन्वेंशन सेंटर में जन शिकायत निवारण सुविधा शिविर लगाया। इसमें कुल 60 शिकायतें दर्ज की गईं। ज्यादातर शिकायतें कार्मिक, सिविल इंजीनियरिंग, उद्यान, जन स्वास्थ्य, प्रवर्तन, वाणिज्यिक, कर और संपदा विभाग से जुड़ी आईं। एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी शिविर में मौजूद रहे। इसके अलावा नागरिकों ने सरकारी योजनाओं की भी जानकारी ली। एनडीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि जन सुविधा पोर्टल के जरिए लोग घर बैठे शिकायत दर्ज कर सकते हैं। साथ ही उसकी स्थिति भी देख सकते हैं। संवाद