अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक नई और अनोखी पहल गीला कचरा लाओ खाद ले जाओ की शुरुआत की है। इस पहल को काका नगर, सरोजिनी विहार और वेस्ट किदवई नगर में लागू किया है। एनडीएमसी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विकेंद्रीकृत कम्पोस्टिंग को बढ़ावा देना, गीले कचरे के उचित निस्तारण को सुनिश्चित करना और ऑर्गेनिक खाद के महत्व के प्रति नागरिकों को जागरूक करना है। इसके अलावा यह पहल इन रिहायशी क्षेत्रों को अनुपम कॉलोनियों के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।