फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जाफराबाद की गलियों में बिछेगी नई सीवर लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफराबाद की गलियों में बिछेगी नई सीवर लाइन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में जाफराबाद की गली नंबर 21 और 22 में नई सीवर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी। बुधवार को विधायक चौधरी जुबैर अहमद और निगम पार्षद शगुफ्ता चौधरी जुबैर ने इस परियोजना का उद्घाटन किया। जाफराबाद की ये प्रमुख गलियां मुख्य मार्ग से जुड़ी होने की वजह से सड़कों पर सीवर का पानी बहता रहता है। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी और स्थानीय लोगों ने कई बार स्थानीय प्रतिनिधि से शिकायत की थी। सीवर जाम और ओवरफ्लो की समस्या के वजह से स्थानीय निवासियों और कब्रिस्तान आने-जाने वाले लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, सीवर की पाइपलाइन बदलने को लेकर विधायक ने बताया कि यह कार्य अगले 10 से 12 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें