फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU: जल्द खत्म होगा एनसीवेब में दाखिले का इंतजार, पहली कट ऑफ 16 अगस्त को होगी जारी; डीयू ने किया शेड्यूल जारी

Tue, 08 Aug 2023 12:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एनसीवेब ने दाखिले के लिए कट ऑफ व दाखिला शेड्यूल जारी कर दिया है। कुल पांच कट ऑफ जारी होंगी, तीन कट ऑफ के बाद एक स्पेशल कट ऑफ और पांचवीं कट ऑफ के बाद एक और स्पेशल कट ऑफ जारी होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में दाखिले का इंतजार खत्म होने जा रहा है। पहली कट ऑफ 16 अगस्त को जारी होगी। इस कट ऑफ के आधार पर एनसीवेब 15,210 सीटों पर ऑनलाइन दाखिले की शुरुआत 17 अगस्त से होगी। एनसीवेब ने दाखिले के लिए कट ऑफ व दाखिला शेड्यूल जारी कर दिया है। कुल पांच कट ऑफ जारी होंगी, तीन कट ऑफ के बाद एक स्पेशल कट ऑफ और पांचवीं कट ऑफ के बाद एक और स्पेशल कट ऑफ जारी होगी।

विज्ञापन


एनसीवेब के शेड्यूल के अनुसार, पहली कट ऑफ के दाखिले 17 अगस्त सुबह दस बजे शुरु होंगे और 19 अगस्त रात 11:59 मिनट तक दाखिला लिया जा सकता है। कॉलेज 20 अगस्त शाम पांच बजे तक दाखिले मंजूर करेंगे। जबकि फीस भुगतान का अंतिम दिन 21 अगस्त शाम पांच बजे तक किया जा सकता है। दो कट ऑफ तक दाखिले के लिए तीन दिन मिलेंगे, जबकि उसके बाद आने वाली प्रत्येक कट ऑफ में दाखिले के लिए दो दिन ही मिलेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सीटें खाली रहने पर और कट ऑफ निकाली जाएंगी। एनसीवेब के 26 कॉलेज सेंटर हैं जिनमें बीए व बीकॉम की पढ़ाई होती है। यहां केवल दिल्ली की लड़कियों को ही दाखिला मिलता है। बीते सालों पर नजर डालें तो पहली कट ऑफ 85 फीसदी से ऊपर ही रहती है।

एनसीवेब कट ऑफ व दाखिला शेड्यूल

  • पहली कट ऑफ- 16 अगस्त
  • दाखिले के लिए आवेदन- 17 अगस्त से 19 अगस्त
  • कॉलेज दाखिले मंजूर करेंगे- 20 अगस्त
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि- 21 अगस्त
  • दूसरी कट ऑफ- 23 अगस्त
  • दाखिले के लिए आवेदन- 24 अगस्त से 26 अगस्त
  • कॉलेज दाखिले मंजूर करेंगे- 27 अगस्त तक
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि- 28 अगस्त
  • तीसरी कट ऑफ- 30 अगस्त
  • दाखिले के लिए आवेदन- 31 अगस्त से 01 सितंबर
  • कॉलेज दाखिले मंजूर करेंगे- 02 सितंबर तक
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि- 03 सितंबर
  • स्पेशल कट ऑफ- 05 सितंबर
  • स्पेशल कट ऑफ के लिए आवेदन- 06 सितंबर से 07 सितंबर
  • कॉलेज दाखिले मंजूर करेंगे- 08 सितंबर तक
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि- 09 सितंबर
  • चौथी कट ऑफ- 12 सितंबर
  • दाखिले के लिए आवेदन- 13 सितंबर से 14 सितंबर
  • कॉलेज दाखिले मंजूर करेंगे- 15 सितंबर तक
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि- 16 सितंबर तक
  • पांचवीं कट ऑफ- 19 सितंबर
  • दाखिले के लिए आवेदन- 20 से 21 सितंबर
  • कॉलेज दाखिले मंजूर करेंगे- 22 सितंबर
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि- 23 सितंबर
  • स्पेशल कट ऑफ- 26 सितंबर
  • दाखिले के लिए आवेदन- 27 सितंबर से 28 सितंबर
  • कॉलेज दाखिले मंजूर करेंगे- 29 सितंबर तक
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि- 30 सितंबर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें