फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नवीन की हालत स्थिर, काउंसलिंग हुई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल में उपचार के लिए है भर्ती
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
विवेक विहार हादसे में घायल हुए नवीन जैन का सफदरजंग अस्पताल में उपचार जारी है। अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक विभाग में भर्ती किया है। नवीन की उपचार के अलावा ट्रामा से बाहर निकालने के लिए काउंसलिंग भी की जा रही है। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि मरीज को जीटीबी अस्पताल से रेफर करके उपचार के लिए भेजा गया था। इस हादसे में मरीज 30 फीसदी झुलस गया है। चेहरे पर इंजरी ज्यादा है। मरीज की हालत स्थिर है। उपचार के लिए वार्ड में भर्ती किया है। साथ ही मरीज को ट्रामा से बाहर निकालने के लिए काउंसलिंग की जा रही है। इस हादसे में नवीन ने अपनी पत्नी शिखा जैन को खो दिया है। नवीन को पहले उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती किया था। इसके बाद फिर मरीज की इच्छा पर सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस हादसे में नौ लोगों की जान गई है, जबकि तीन लोग घायल हुए थे। इसमें दो को जीटीबी अस्पताल की इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें