फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नौमान हत्याकांड की जांच एविटी स्टाफ को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। मलाई गांव के युवक नौमान की हत्या के मामले की जांच एवं कार्यवाही का जिम्मा एसपी नीतीश अग्रवाल ने एविटी स्टाफ हथीन पुलिस टीम को सौंप दी है। एविटी स्टाफ के इंचार्ज तेजपाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की है। उनकी टीम ने मथुरा जिला के एक गांव में भी छापेमारी की। जहां पर एक आरोपी छिपा हुआ बताया गया। एविटी स्टाफ इंचार्ज तेजपाल ने बताया कि शीघ्र ही हत्या के मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गांव मलाई में 12 जून को मृतक नौमान के घर पर धावा बोलकर हमला किया। झगड़े में नौमान को गंभीर चोटें आईं। 18 जून को पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान नौमान की मौत हो गई। मृतक नौमान के पिता हन्नान ने 19 आरोपियों के खिलाफ केस प्राथमिकी कराया था। इस मामले में अभी तक दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें