नई दिल्ली। श्री सत्य साईं सेवा संस्था द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी रथ यात्रा बुधवार को सेक्टर-2 रोहिणी स्थित भगवान परशुराम भवन पहुंची। आगमन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम का आयोजन भगवान परशुराम भवन के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संचालक श्री संदेश शांडिल्य के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन और सामूहिक प्रार्थना भी हुई। आयोजकों ने बताया कि यह रथ यात्रा देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से होकर गुजर रही है। यात्रा का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, सेवा, भाईचारा और भारतीय संस्कृति के मूल्यों का प्रसार करना है। संवाद