फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 30 से स्कूल नेशनल कुश्ती दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 30 अक्तूबर से स्कूल नेशनल कुश्ती टूर्नामेंट का आयोजन होगा। पांच नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के पहलवान दम दिखाएंगे। प्रतियोगिता के लिए मुकाबलों और वजन का कार्यक्रम जारी किया गया है। देशभर से आने वाली टीमों के खिलाड़ियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। 30 अक्तूबर को टीमें पहुंचेंगी और पंजीकरण होगा। 31 अक्तूबर से मुकाबले शुरू होंगे। पहले दिन अंडर-14 बालक और बालिका वर्ग के पहलवान मैट पर उतरेंगे। दो नवंबर को अंडर-14 के शेष मुकाबले होंगे। तीन और चार नवंबर को अंडर-17 वर्ग के पहलवान अपनी चुनौती पेश करेंगे। पांच नवंबर को अंडर-17 के अंतिम मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा। युवा पहलवानों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें