नई दिल्ली। बच्चों के खिलाफ बढ़ते ऑनलाइन अपराधों और सोशल मीडिया पर उनकी सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा के लिए दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) की ओर से 25 सितंबर को राष्ट्रीय परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। लोधी रोड स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के मल्टीपर्पज हॉल में होने वाले कार्यक्रम का आयोजन मातृ सुधा के सहयोग और साइबर चक्रव्यूह के तकनीकी समर्थन से किया जा रहा है। कार्यक्रम में बाल अधिकार संस्थानों, सरकारी विभागों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों, न्यायपालिका, तकनीकी कंपनियों और शिक्षाविदों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। एआई से तैयार बाल यौन शोषण सामग्री, साइबर बुलिंग, डीपफेक, ऑनलाइन ग्रूमिंग, सेक्सटॉर्शन, डिजिटल पहचान की चोरी और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। बच्चों को ऑनलाइन अपराधों से बचाने, शिकायत दर्ज कराने, जांच और पीड़ित बच्चों को सहायता देने की चुनौतियों पर भी विचार होगा। इस दौरान ऑनलाइन अपराधों के वर्गीकरण और कानूनी एवं नीतिगत ढांचे पर आधारित रिपोर्ट पेश की जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय श्रेणियां तैयार करने और विशेषज्ञ समूह गठित करने की रूपरेखा पर चर्चा होगी। संवाद