आईजीआई हवाई अड्डे (इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट) पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक महिला को अरेस्ट किया। महिला के पास 930 ग्राम शुद्ध दक्षिण अमेरिकी कोकीन के 106 कैप्सूल बरामद हुए हैं। जिसे वह अपने शरीर के छुपाकर अंदर ले जा रही थी। मामले की जांच चल रही है।