फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नमो भारत को 60% बिजली सौर ऊर्जा से

विज्ञापन
विज्ञापन
- जालौन में बनेगा 110 मेगावाट का प्लांट, बिजली खर्च में 25 फीसदी तक कमी आने का अनुमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।


दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को जल्द ही करीब 60 प्रतिशत बिजली सौर ऊर्जा से मिलेगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने अपनी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी एनएनआरएल के साथ 110 मेगावाट के कैप्टिव सोलर पावर प्लांट के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट किया है। करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से यह संयंत्र उत्तर प्रदेश के जालौन में बनेगा और अगले 24 महीने में शुरू होने की उम्मीद है। 80:20 डेट-इक्विटी मॉडल पर विकसित होने वाली परियोजना की बिजली उत्तर प्रदेश स्टेट ग्रिड के जरिए दिल्ली और यूपी स्थित एनसीआरटीसी के सबस्टेशनों तक पहुंचेगी। कॉरिडोर के परिचालन खर्च का 30-35 प्रतिशत बिजली पर होता है। सौर संयंत्र से बिजली खर्च में करीब 25 प्रतिशत कमी और हर साल 1.77 लाख टन कार्बन उत्सर्जन घटने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें