फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गणतंत्र दिवस पर तिरंगे की रोशनी में जगमगाए नमो भारत स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर नमो भारत स्टेशन तिरंगे की रोशनी में जगमगाए। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के नमो भारत स्टेशनों को भव्य तिरंगी रोशनी से सजाया गया। केसरिया, सफेद और हरे रंगों से सजे स्टेशन यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने। इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ भी मनाई गई। नमो भारत ट्रेनों और स्टेशनों पर ‘वंदे मातरम्’ की धुन बजाई गई। गाजियाबाद स्टेशन पर ‘वंदे मातरम्’ से जुड़ी विशेष प्रदर्शनी लगी, जिसमें गीत के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता संग्राम की झलक प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही एनसीआरटीसी द्वारा ‘गणतंत्र गौरव उत्सव’ का आयोजन भी हुआ। इसके तहत इंटर-स्कूल देशभक्ति गायन प्रतियोगिता हुई। इसमें दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें