फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: घड़ी कारोबारी के दफ्तर में 47 लाख लूट की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 21 Nov 2023 12:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जिस कारोबारी के यहां लूट हुई, आरोपी तुषार उसके पड़ोस में दुकान चलाता था। इसकी सूचना के बाद ही संजय दत्त ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 13 लाख कैश, छह लाख के जेवरात और लूट की रकम से खरीदी गई बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के कोतवाली स्थित न्यू लाजपत राय मार्केट में घड़ी कारोबारी के दफ्तर में 47 लाख रुपये की लूट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। कोतवाली थाना व स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने मुख्य आरोपी संजय दत्त उर्फ काले उर्फ कालिया को लुधियाना व दूसरे आरोपी तुषार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। मामले में मुख्य आरोपी का सगा भाई दीपक दत्त उर्फ दीपू फरार है।

विज्ञापन


जिस कारोबारी के यहां लूट हुई, तुषार उसके पड़ोस में दुकान चलाता था। इसकी सूचना के बाद ही संजय दत्त ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 13 लाख कैश, छह लाख के जेवरात और लूट की रकम से खरीदी गई बाइक बरामद की है। आरोपियों ने एयरगन और चाकू की मदद से पेमेंट लेने के बहाने वारदात की। उत्तरी जिला पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की। छानबीन के दौरान पता चला कि संजय दत्त के खिलाफ वर्ष 2016 में शाहदरा में लूटपाट का एक मामला दर्ज है।

विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि नौ नवंबर को न्यू लाजपत राय मार्केट की घड़ी मार्केट निवासी संजय कुमार ने लूटपाट की सूचना की थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने बताया कि वह श्याम गुप्ता नामक कारोबारी का कर्मचारी है। शाम पांच बजे वह दफ्तर में था। इस बीच दो युवक पेमेंट लेने के बहाने दफ्तर में घुस गए।

बाद में इन लोगों ने पिस्टल और चाकू दिखाकर 47 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। एसीपी विजय सिंह, थाना प्रभारी जतन सिंह और स्पेशल स्टाफ स्टाफ के एसआई रोहित सारस्वत व अन्य की टीम का गठन किया गया। पुलिस ने पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग से पुलिस ने एक आरोपी संजय दत्त की पहचान कर ली।

500 सीसीटीवी की पड़ताल करने के बाद पुलिस संजय दत्त का पीछा करते हुए लुधियाना के एक होटल पहुंच गई। बाद में उसे दबोच लिया गया। आरोपी को दिल्ली लाया गया। उससे पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी तुषार को दिल्ली से दबोच लिया गया। पूछताछ में संजय ने बताया कि उसने अपने भाई दीपक व तुषार के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

तुषार न्यू लाजपत राय मार्केट में कारोबारी है। उसकी सूचना पर संजय ने मार्केट में रेकी की और वारदात को अंजाम दिया। बाद में तीनों ने रुपये बांटे और फरार हो गए। लूटी गई रकम से कर्ज चुकाने के अलावा नई बाइक, जेवरात और घर का काफी सामान भी खरीदा। पुलिस अब दीपक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें