ग्रेटर नोएडा मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के बुद्धिजीवियों की बृहस्पतिवार को बैठक हुई।
इसमें कहा गया कि मुस्लिम समाज के हितैषी होने का दावा करने वाले दल घोषणाओं के सहारे उन्हें बांटने और सियासी लाभ लेने का प्रयास न करें।
बैठक में बुधवार को अल्पसंख्यकों के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के उद्बोधन पर डा. फईम बेग द्वारा रखी गई राय पर भी विचार किया गया।
डा. फईम बेग की राय पर सहमति जताई गई तथा कहा गया कि सियासी दलों की घोषणाओं से अन्य समुदायों में मुस्लिम समाज के प्रति विद्वेष फैलता है।
उन्होंने कहा कि यह अकाट्य तथ्य है कि घोषणाओं से मुस्लिमों को कुछ प्राप्त नहीं होता।