फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से गोदकर युवक की हत्या: राजधानी में नहीं रुक रही चाकूबाजी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

Tue, 06 Jun 2023 01:49 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मृतक की पहचान सचिन के रूप में हुई है। सचिन पर हमले के बाद पुलिस को कॉल की गई थी। लेकिन वो काफी देर बाद आई इसकी वजह से घायल का ज्यादा खून बह गया और उसे हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के नेबसराय स्थित राजू पार्क में सोमवार सुबह एक युवक की बर्फ तोड़ने वाले सुए और धारदार हथियार से वारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक शिनाख्त सचिन कुमार (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच रही है। वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई। दो युवक सचिन पर ताबड़तोड़ वार करते दिख रहे हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि आपसी रंजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन

सचिन परिवार के साथ सी-2/3, राजू पार्क इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता वैद्यनाथ, मां, बड़ा भाई संजू और एक छोटा दीपक है। वैद्यनाथ प्लंबर का काम करते हैं। राजू 12वीं कक्षा पास करने के बाद फिलहाल बेरोजगार था। एक परिजन ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उसकी एरिया के दो लड़कों से कहासुनी हो गई थी। झगड़े के दौरान लोगों ने बीच बचाव करा दिया। 

 

इसके बाद सचिन की दोनों से बातचीत भी होने लगी थी। सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे वह घर से पनीर लेने के लिए निकला। इस बीच मस्जिद वाली गली में दोनों लड़कों ने बातचीत के बहाने उसे रोक लिया। कुछ सेकंड की बातचीत के बाद अचानक एक युवक ने सुआ निकालकर सचिन पर हमला कर दिया। दूसरे लड़के ने धारदार हथियार से उसके पेट, सीने व दूसरी जगहों पर हमला किया। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए। सचिन को एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोपहर के समय सचिन की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें