फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मुखबिरी का आरोप लगाकर युवक की चाकू मारकर हत्या, लोगों ने पीटकर किया पुलिस के हवाले

Tue, 04 Apr 2023 07:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मृतक की शिनाख्त दुर्गेश (26) के रूप में हुई है। वह भाईयों के परिवार सहित आजादपुर के लालबाग स्थित झुग्गी में रहता था और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मी का काम करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादपुर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार देर रात बदमाशों ने मुखबिरी करने का आरोप लगाकर एक युवक को चाकू से गोद दिया। हमला करने के दौरान एक आरोपी भी चाकू लगने से घायल हो गया। जिसे भागने के दौरान लोगों ने पकड़कर पीट दिया। घायल युवक और बदमाश को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त दुर्गेश (26) के रूप में हुई है। वह भाईयों के परिवार सहित आजादपुर के लालबाग स्थित झुग्गी में रहता था और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मी का काम करता था। पुलिस ने बताया कि रात करीब 11 बजे पुलिस को आजादपुर रेलवे स्टेशन के जनसुविधा केंद्र के पास एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली थी। यहां घायल मिले दो युवकों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया और घायल जेलर वाला बाग स्थित झुग्गी निवासी मोहम्मद रोशन को लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया। मामले में सब्जी मंडी रेलवे थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर फरार हुए दो बदमाशों की तलाश कर रही है।

इधर, दुर्गेश के भाई मनोज ने पुलिस को बताया है कि दुर्गेश सोमवार रात प्लेटफार्म पर टहल रहा था। इसी दौरान रेलवे लाइन की दूसरी तरफ स्थित जेलर वाला बाग की झुग्गी में रहने वाले इरफान, रोशन और तारीफ वहां पहुंचे। वह दुर्गेश पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाकर उससे कहासुनी करने लगे और रोशन और तारीफ ने दुर्गेश को पीछे से पकड़ लिया और इरफान उसके पेट में ताबड़तोड़ चाकू मारने लगा। मनोज ने बताया कि तीनों हमलावर झपटमारी और लूटपाट करते हैं, जिसका दुर्गेश विरोध करता था। जिसकी वजह से तीनों ने उसकी हत्या कर दी। रेलवे पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें