फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल से बाबा बन मथुरा में चला रहा आश्रम, साध्वी उमा भारती ने किया था गिरफ्तारी का विरोध

Wed, 28 Nov 2018 10:28 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने 13 वर्ष से फरार मथुरा (यूपी) के एक बुजुर्ग बाबा राधेश्याम (62) को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उसे हत्या के प्रयास में भगोड़ा घोषित किया हुआ था। आरोपी ने मथुरा के नागिया खेहरिया गांव में आश्रम खोला हुआ था और उसके सैकड़ों भक्त हैं।

विज्ञापन


कुछ महिलाएं तो इस कदर भक्त थीं कि आश्रम में ही रह रही थीं। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रविवार को आश्रम में कई महिलाओं ने उसकी गिरफ्तारी का विरोध किया था। साध्वी उमा भारती ने भी गिरफ्तारी का विरोध किया था।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राधेश्याम ने वर्ष 2005 में मानसरोवर थाना (जीटीबी थाना) इलाके में अपने साथी के साथ मिलकर एक व्यक्ति को गोली मार दी थी, जिससे वह घायल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा के साथी के पीड़ित की पत्नी से अवैध संबंध थे

बाबा के साथी के पीड़ित की पत्नी से अवैध संबंध थे। इस मामले में राधेश्याम का साथी गिरफ्तार हो गया था, मगर राधेश्याम फरार था। राधेश्याम ने गांव नागिया खेहरिया, थाना मांत, जिला मथुरा में आश्रम खोल लिया था और वहां साधू बनकर रह रहा था।

मंदिर मार्ग थाना पुलिस कई साल से राधेश्याम को पकड़ने में लगी हुई थी। आरोपी ने बताया कि थाना मांत (मथुरा) में उसके खिलाफ हत्या व सुबूत मिटाने का मामला दर्ज हुआ था, मगर कोर्ट ने बरी कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें