फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी, चला बुलडोजर; कई संपत्तियां सील

Tue, 09 Jan 2024 02:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ सोमवार को नरेला, करोलबाग, दक्षिणी, नजफगढ़ और सिटी एसपी जोन में बुलडोजर चला। दिल्ली नगर निगम ने नरेला जोन में वार्ड-29 पूठ खुर्द औद्योगिक क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त किया।
विज्ञापन
अवैध निर्माण को गिराता एमसीडी का दस्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ सोमवार को नरेला, करोलबाग, दक्षिणी, नजफगढ़ और सिटी एसपी जोन में बुलडोजर चला। दिल्ली नगर निगम ने नरेला जोन में वार्ड-29 पूठ खुर्द औद्योगिक क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त किया। करोलबाग जोन में वार्ड-90 मोतीनगर में कैलाश पार्क इलाके में अनधिकृत निर्माण को सील किया। यहां एक पक्के निर्माण को ध्वस्त किया। दक्षिणी जोन में वार्ड-158 फतेहपुर बेरी में डेरा मंडी इलाके में तीन अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।

विज्ञापन


निगम ने वार्ड-157 आया नगर में एक जगह सीलिंग की। दक्षिणी जोन में वार्ड-154 साकेत केएल ब्लॉक डीडीए फ्लैट वार्ड-148 हौज खास में गौतम नगर, वार्ड-173 पंपोश एनक्लेव और जीके-1 में अवैध निर्माण ध्वस्त किया। सिटी एसपी जोन में वार्ड 71 सराय रोहिल्ला में पदम नगर और वार्ड-79 कोतवाली के फाटक राशिद खान जोगीवारा में अवैध निर्माण को सील किया। नजफगढ़ जोन में महिपालपुर वार्ड और राजनगर वार्ड में पालम कॉलोनी के अंदर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। नरेला जोन में वार्ड-4 और एक में कृषि भूमि पर हुई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया। सिरसपुर रोड खेड़ा कलां में तीन एकड़ में काटे गए 20 प्लॉटों और 300 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क को ध्वस्त किया।

खेड़ा कलां में दो एकड़ कृषि भूमि की चहारदीवारी को तोड़ा। नरेला में एक एकड़ कृषि भूमि में काटे गए 12 प्लाटों की चहारदीवारी तोड़ी। नजफगढ़ जोन नंगली सकरावती वार्ड के गोयला खुर्द ताजपुर कलां और जेड ब्लॉक श्याम विहार में पांच एकड़ कृषि भूमि पर हुई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया। निगम के मुताबिक गणतंत्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिस नहीं मिलने के कारण कई जगहों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई बाधित हुई। लेकिन अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें