फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ जंतर-मंतर पर सांसदों का धरना, अमृतसर के सांसद ओजला की तबीयत बिगड़ी

Thu, 17 Dec 2020 10:10 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पंजाब के सांंसद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नए कृषि कानून के विरोध में जंतर-मंतर क्रॉसिंग के पास टॉलस्टॉय मार्ग फुटपाथ पर सात दिसंबर से धरने पर बैठे अमृतसर, पंजाब से कांग्रेस के सांसद गुरजीत सिंह ओजला बीमार हो गए हैं। उन्हें गुरुवार को बहुत तेज बुखार था। डॉक्टर की सलाह पर वह घर चले गए। दिल्ली में चल रही शीतलहर को देखते हुए धरने पर बैठे सांसद व विधायक ने धरनास्थल पर गुरुवार सुबह त्रिपाल लगा लिया था। दिल्ली पुलिस ने कुछ समय बाद ही धरनास्थल पर छत्तनुमा लगाई गई त्रिपाल को हटवा दिया था। धरने पर बैठे सांसद व विधायक को समर्थन देने के लिए गुरुवार को यूपी से कुछ नेता पहुंचे। 

विज्ञापन


नए कृषि कानून के विरोध में टॉलस्टॉय मार्ग पर पंजाब के तीन सांसद गुरजीत सिंह ओजला, लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, खारूड से सांसद जसवीर सिंह डिम्पा और जीरा से कांग्रेस के विधायक कुलबीर सिंह जीरा धरने पर बैठे हुए हैं। गुरुवार को धरने पर जसवीर सिंह डिम्पा, विधायक जीरा के अलावा पंजाब सीवरेज बोर्ड के चैयरमैन रामकमल उर्फ लक्की धरनास्थल पर बैठे हुए थे। उनको समर्थन देने बहराइच, यूपी से पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर, गोरखपुर से कांग्रेस के संगठन मंत्री जयप्रकाश चतुर्वेदी आदि नेता धरनास्थल पर पहुंचे। दिल्ली से भी कुछ कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता धरनास्थल पर पहुंचे थे।
 
सांसद जसवीर डिम्पा ने कहा कि कठोर दिल वाली केंद्र सरकार को शीतलहर चलने के बावजूद किसी की चिंता नहीं है। आंदोलनरत किसान मर रहे हैं। बाबा रामसिंह ने खुद को गोली मार ली। मगर केंद्र सरकार का दिल नहीं पसीज रहा है। अब समय आ गया है कि लोगों को किसानों का साथ देना चाहिए। उन्होंने अपील की कि अब केंद्र सरकार को किसानों की बात मान लेनी चाहिए। 
विज्ञापन


जंतर-मंतर रोड खोला गया
अशोक रोड-जंतर-मंतर गोल चक्कर से जंतर-मंतर रोड गुरुवार को खोल दिया गया। अब लोग जंतर-मंतर रोड पर जाकर बाबा के ढाबे से लेन का इस्तेमाल कर संसद मार्ग की तरफ जा सकते हैं। गुरुवार को यहां पर वाहनों की आवाजाही हो रही थी। हालांकि जंतर-मंतर चौक पर दोनों तरफ बेरीकेडिंग्स लगी हुई थी। पैदल लोग आसानी से आ-जा रहे थे। इससे पहले पैदल लोगों को जंतर-मंतर चौक क्रॉस नहीं करने दिया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें