फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जन्म देने वाली ने कूड़े पर फेंका, मासूम ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। थाना सदर फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव साकरस में कूड़े के ढेर में 12 अगस्त को दबी मिली नवजात बच्ची ने इलाज के दौरान पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया। वहीं अभी तक पुलिस उस कलयुगी मां को भी नहीं ढूंढ पाई है, जिसने बच्ची को जन्म देकर इन हालात में छोड़ दिया था। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की हुई है। बता दें कि साकरस गांव निवासी जुबेर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान उसके भाई की पत्नी सकूनत घर के पास ही कपड़े सुखाने के लिए गई तो वहां पर उनकी कूड़ी पड़ी हुई थी, जिसमें से उसे बच्चे के कराहने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर उसने घरवालों को बताया, जिस पर कूड़ी को खोदा तो उसमें एक नवजात बच्ची दबी हुई थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस के आने पर बच्ची को उसे सौंप दिया। पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए मांड़ीखेड़ा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि रविवार को इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। सोमवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाकर 72 घंटे के लिए पहचान के उद्देश्य से रखवा दिया गया है। यदि कोई परिजन दावा नहीं करता है तो 19 अगस्त को बच्ची के शव का पीजीआई रोहतक में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें