फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother Dairy Milk Price: मदर डेयरी ने एनसीआर में लोगों को दिया झटका, दूध की कीमतों में की दो रुपए की बढ़ोतरी

Mon, 26 Dec 2022 03:31 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

मदर डेयरी ने आम लोगों को एक बार फिर जोर का झटका दिया है। दिल्ली-एनसीआर में दूध के दाम फिर बढ़ गए हैं। मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में दो रुपये की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
mother dairy - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदर डेयरी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में उपभोक्ताओं को बड़ा झटका देते हुए फुल क्रीम, टोन्ड और डबल टोन्ड दूध की कीमतों में दो रुपये की वृद्धि कर दी है। ये दरें मंगलवार से लागू होंगी। वहीं, गाय के दूध और टोकन मिल्क की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले नवंबर में मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत एक रुपये प्रति लीटर और टोकन दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया था।

विज्ञापन




बता दें कि मदर डेयरी वर्ष 2022 में दूध की कीमतें पांच बार बढ़ा चुका है। ताजा बढ़ोतरी से पहले मार्च, अगस्त,अक्तूबर और नवंबर महीने में कीमतें बढ़ाईं गई थी। बार-बार बढ़ रही कीमतों पर आम लोगों का कहना है कि दूध जैसी जरूरी चीज अब गरीबों की पहुंच से बाहर होती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें