फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: दो बेटियों की जान लेकर खुदकुशी का किया प्रयास, महिला अस्पताल में भर्ती; जांच जारी

Fri, 06 Mar 2026 03:03 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले की जांच कई अलग-अलग कोणों से कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि परिवार ने इतना बड़ा और दुखद कदम क्यों उठाया। 
विज्ञापन
Delhi Police - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में मां ने अपनी दो जवान बेटियों की हत्या कर खुदकुशी करने का प्रयास किया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों बेटियों को मृत घोषित कर दिया। घटना के समय पिता घर पर नहीं थे। जब वह आए तो इस घटना के बारे में पता लगा। 

विज्ञापन


पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही शुरुआती जांच में खुदकुशी के कारणों का पता लगा है। पुलिस ने बेटियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है। मां (54) का एम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। मालवीय नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

दक्षिण जिले के पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि मालवीय नगर थाना पुलिस को बृहस्पतिवार शाम करीब 6:10 बजे कॉल मिली थी। फोने करने वाले ने बताया कि परिवार वालों ने दरवाज़ा नहीं खोला है। सूचना के बाद मालवीय नगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। देखा कि दरवाज़ा अंदर से बंद है। दरवाज़ा खोलने पर एक लड़की का शव मिला। 
विज्ञापन


उसके मुंह पर तकिया रखा हुआ था। ऐसा लग रहा है कि तकिये से उसका मुंह दबाकर हत्या की गई है। उसकी बहन की गर्दन पर लिगेचर के निशान थे। यानि उसका गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों की मां भी एक कमरे में बेहोश लेकिन मिली, उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शुरूआती जांच में पता लगा है कि मां ने पहले अपनी दोनों बेटियों को मारा और उसके बाद खुदकुशी करने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बड़ी बेटी (34) को दिमागी रूप से कमजोर बताया जा रहा है। वहीं छोटी बेटी (28) ने हाल ही में लॉ की पढ़ाई पूरी की है। 

पिता घर पर नहीं थे
पुलिस उपायुक्त मित्तल ने बताया कि घटना के समय बेटियों के पिता घर पर नहीं थे। वह मालवीय नगर में ही गारमेंट्स की दुकान चलाते हैं। वह शाम को दुकान से घर आए तब इस घटना का पता लगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें