नई दिल्ली। बाहरी उत्तर जिला पुलिस की एएटीएस ने लंबे समय से फरार चल रहे मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लेडी (65) और उसके बेटे जय प्रकाश झा के रूप में हुई है। दोनों सेक्टर-29, रोहिणी के रहने वाले हैं और थाना बुध विहार में वर्ष 2021 में दर्ज मामले में अदालत द्वारा घोषित अपराधी थे। पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि एएटीएस की टीम ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर दोनों का पता लगाया। इसके बाद सत्यापन कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद