फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कार की टक्कर से मां-बेटी घायल, मौका देख भागा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर इलाके में एक अनियंत्रित कार ने मां के साथ स्टेशनरी की दुकान पर जा रही बच्ची को टक्कर मार दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी पीड़ितों को अस्पताल ले जाने की बात कहकर मौके से फरार हो गया। बच्ची को अस्पताल में उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज करके आरोपी कार चालक की तलाश शुरू की है। पुलिस उसकी पहचान करने करने का प्रयास कर रही है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित 35 वर्षीय नसीमा खातून परिवार के साथ गली संख्या छह, बटला हाउस में रहती हैं। वह एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। वह अपनी बेटी असफिया रहमान को साथ लेकर स्टेशनरी की दुकान से प्रोजेक्ट कार्य के लिए 18 जनवरी शाम करीब 3.45 बजे कुछ सामान खरीदने जा रही थी, तभी हादसा हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें