फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोस्ट वांटेड अपराधी सलीम चढ़ा पुलिस के हत्थे   

Mon, 29 Apr 2019 01:03 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
अपराधी सलीम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के दौरान ऑपरेशन क्लीन अप को लेकर गुरुग्राम पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कौशल गिरोह के 13 शातिर बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास, डकैती समेत 13 मामलों में वांछित अपराधी सलीम को रविवार शाम को गुप्त सूचना के आधार पर फरीदाबाद रोड पर नाकाबंदी कर ग्वाल पहाड़ी तिराहे से गिरफ्तार किया है।

 

आरोपी नूंह के टाई गांव का रहने वाला है। आरोपी के पास से एक कट्टा और 6 कारतूस बरामद हुए है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके गैंग को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी से पूछताछ में गुरुग्राम, नूंह और फरीदाबाद में 13 मामलों का खुलासा हुआ है, जिसमें बदमाश ने हत्या का प्रयास, डकैती व अवैध हथियार, वाहन चोरी के मामले में शामिल रहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें