हाल ही में दुनियाभर में प्रदूषण को लेकर स्विस ग्रुप आईक्यू एयर की एक रिपोर्ट सामने आई। जिसमें भारत की राजधानी दिल्ली सबसे प्रदूषित राजधानी बन गई। बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली एक ऐसा राज्य है, जहां प्रदूषण के स्तर में लगातार कमी आ रही है। साल 2015 से लेकर 2023 तक पीएम 10 और पीएम 2.5 के स्तर में कमी आ रही है।
एक दिन पहले ही स्विस ग्रुप आईक्यू एयर की ओर से एक डाटा जारी किया गया था। जिसमें दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों और देशी की राजधानियों के नाम जारी किए गए थे। जिसमें भारत की राजधानी दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बन गई। रिपोर्ट में बताया गया कि बिहार का बेगुसराय दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर की लिस्ट में है। वहीं दिल्ली सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाली राजधानी है।