फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू: महज 24 घंटे में 75 फीसदी सीटें फुल, 72 हजार से ज्यादा छात्रों ने आवंटित सीट को किया स्वीकार

Sun, 18 Aug 2024 03:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कॉलेजों में बीकॉम, राजनीति शास्त्र व अंग्रेजी ऑनर्स, इतिहास ऑनर्स की ज्यादा सीटें स्वीकार हुई हैं। शुक्रवार शाम पांच बजे जारी की गई स्नातक की पहली सीट आवंटन सूची के तहत कुल 97,387 सीटें आवंटित की गई थीं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए आवंटित 97,387 सीटों में से 75 फीसदी से अधिक सीटें चौबीस घंटे में ही फुल हो गई हैं। कुछ कॉलेजों में कुल सीटों में से 60-70 फीसदी सीटों को छात्रों ने स्वीकार किया है। कॉलेजों में बीकॉम, राजनीति शास्त्र व अंग्रेजी ऑनर्स, इतिहास ऑनर्स की ज्यादा सीटें स्वीकार हुई हैं। मालूम हो कि शुक्रवार शाम पांच बजे जारी की गई स्नातक की पहली सीट आवंटन सूची के तहत कुल 97,387 सीटें आवंटित की गई थीं।

विज्ञापन


महज चौबीस घंटे में ही 72,277 छात्रों ने अपनी सीट को स्वीकार कर लिया। हालांकि इनमें से अभी केवल 837 छात्रों ने ही फीस का भुगतान कर अपनी सीट को पक्का किया है। इस तरह से पहली सूची से ही 75 फीसदी सीटें भरने की स्थिति बन रही है। दूसरे राउंड तक कम ही सीटें बचने की संभावना है। पहले राउंड में कितनी सीटें भरीं, इसकी सही स्थिति का पता 21 अगस्त तक ही चल सकेगा।

सीटें खाली न रहें और शैक्षणिक सत्र को जल्द शुरू किया जा सके, इसके लिए कॉलेजों में 20 फीसदी से लेकर 40 फीसदी तक ज्यादा सीटें आवंटित की गई हैं। डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि अभी भी करीब 25 हजार छात्र हैं जिन्होंने अपनी आवंटित सीट को स्वीकार नहीं किया है। इन छात्रों के पास अपनी सीट को स्वीकार करने के लिए रविवार (18 अगस्त) शाम पांच बजे तक का ही समय है। यदि वह सीट को स्वीकार नहीं करते हैं तो वह सिस्टम से बाहर हो जाएंगे इसलिए एक बार सीट को स्वीकार करना जरूरी है।
विज्ञापन


इसके बाद ही वह अपनी सीट को अपग्रेड करने का विकल्प भी ले सकेंगे। वहीं कॉलेज पहले राउंड के लिए आवेदन फॉर्म का सत्यापन और दाखिले को मंजूर 20 अगस्त तक करेंगे, उसके बाद फीस का भुगतान करने का अंतिम अवसर 21 अगस्त शाम पांच बजे तक है।

वहीं, जिस तरह से दाखिले हो रहे हैं उससे कॉलेजों को उम्मीद है कि उनकी सीटें पहले राउंड में ही काफी हद तक भर जाएंगी। ऐसे में अगले राउंड के लिए सीटों का आवंटन कम ही किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें