फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी का हैरान कर देने वाला किस्सा: पर्स में था क्रेडिट कार्ड और खाते से कट गए पैसे, अब बैंक के लग रहे चक्कर

Sun, 02 Oct 2022 11:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से दो ट्रांजेक्शन के जरिए 45000 रुपये से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है, जबकि पीड़ित का क्रेडिट कार्ड उसके पर्स में ही रखा था। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाने में की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर सिटी में जालसाजों के द्वारा ठगी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से दो ट्रांजेक्शन के जरिए 45000 रुपये से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है, जबकि पीड़ित का क्रेडिट कार्ड उसके पर्स में ही रखा था। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाने में की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पूर्वा राकेश ने बताया कि उन्होंने एचडीएफसी बैंक से क्रेडिट कार्ड ले रखा है। बीते 16 अगस्त को उनके खाते से दो ट्रांजेक्शन होने के मैसेज आए, जिसमें से पहले ट्रांजेक्शन में 2900 व दूसरे ट्रांजेक्शन में 42651 रुपये कट गए। इसके बाद उन्होंने कार्ड ब्लॉक करा दिया लेकिन बैंक की तरफ से पैसे रिफंड करने के लिए कोई कवायद नहीं की गई। वहीं डिस्प्यूट फॉर्म भी भर दिया है लेकिन पैसे वापस नहीं आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें