पूर्वी दिल्ली (संवाद)। वेस्ट विनोद नगर स्थित राजकीय सर्वोदय विद्यालय में जॉब फेयर का आयोजन किया गया। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित मेले में 125 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया। यहां युवाओं को कई कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने और अपनी योग्यता व कौशल दिखा कर रोजगार के अवसर तलाशने का मौका मिला। रोजगार मेले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और अन्य अतिथियों की मौजूदगी रही। इस दौरान लगभग 2500 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। उन्हें कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और रोजगार के उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रशासन के सहयोग से किया गया। प्रधानाचार्या शिल्पी पिपिल और प्रिंसिपल एल के दुबे ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभाली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पटपड़गंज के विधायक रवि नेगी और आईएएस अधिकारी प्रांजल शामिल रहे।