बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में बुधवार दोपहर झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस के अलावा दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हादसे में 150 से अधिक झुग्गियां जल गईं।
आग से एक व्यक्ति झुलस गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगते ही कई एलपीजी सिलिंडर फट गए। दमकल कर्मियों ने करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के लिए बता दें कि आग लगने की वजह का पता नहीं पाया है। हादसे में कई परिवार बेघर हो गए हैं।