उम्मीदवार के प्रवेश से संबंधित मूल दस्तावेज जाली या अवास्तविक व गलत तरीके से तैयार किए गए या किसी भी रूप में दोषयुक्त पाए जाते हैं, तो उक्त उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में बिना कोई पूर्व सूचना दिए उसका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा
छात्राओं को डीयू के यूजी दाखिला पोर्टल या एनसीवेब की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद दाखिले के लिए बारहवीं के अंकों के आधार पर (मेरिट) कटऑफ जारी की जाएगी। यदि इन कटऑफ के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो स्पेशल ड्राइव के माध्यम से सीटों को भरा जाएगा। एनसीवेब की निदेशक प्रो. गीता भट्ट ने बताया कि यह कॉलेज उन छात्राओं के लिए सबसे बेहतर है, जो कहीं कार्यरत हों। इसमें सप्ताहांत में कक्षाएं संचालित की जाती हैं।
इग्नू : एमएससी में चार नए कोर्स की करें पढ़ाई
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) से शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत जुलाई सत्र में उम्मीदवारों को स्नातकोत्तर प्रोग्राम में चार नए प्रोग्राम में पढ़ाई का मौका भी मिलेगा। इस प्रोग्राम में सभी चारों कोर्स एमएससी के हैं। यह कोर्स ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड (ओडीएल) से चलेंगे। इसमें पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी रहेगा। खास बात यह है कि इनमें दाखिले की कोई सीमा नहीं है। किसी भी आयुवर्ग के उम्मीदवार इन कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। इग्नू के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जुलाई सत्र में उम्मीदवारों को एमएससी बॉयोकेमिस्ट्री, एमएससी एनालिटिकल केमिस्ट्री,एमएससी जूलॉजी और एमएससी केमिस्ट्री में भी पढ़ाई का मौका मिल रहा है। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड (ओडीएल) से चलने वाले इन कोर्स में पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी रहेगा। किसी भी आयुवर्ग के उम्मीदवार दाखिला ले सकते हैं।