फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू स्नातक दाखिला: पहले चरण में 12 हजार से अधिक सीटें भरीं, पहली सूची की सीट स्वीकार करने की समयसीमा समाप्त

Mon, 19 Aug 2024 04:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दूसरी सीट आवंटन सूची रविवार को आएगी। इसमें 27 अगस्त की शाम 4:59 मिनट तक सीट स्वीकार कर सकते हैं। साथ ही, ऑनलाइन आवेदन को मंजूरी व सत्यापन 25 से 29 अगस्त तक होगा।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2024-2025 के लिए स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। पहली सीट आवंटन सूची जारी होने के बाद रविवार को सीट स्वीकार करने की समय सीमा समाप्त हो गई है। दाखिले के पहले राउंड में 12 हजार से अधिक सीटें भर गई हैं। साथ ही, छात्र बुधवार तक फीस भुगतान कर सकते हैं। ऐसे में अभी यह आंकड़ा बढ़ेगा। अब तक 10,016 छात्रों ने दाखिला स्वीकार कर लिया है, जबकि, 2092 छात्रों ने फीस जमा कर अपनी सीट पक्की कर ली है। उधर, 5609 छात्रों ने सीट को अपग्रेड किया है। इसके तहत उन्हें दूसरी सूची आने तक इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन को मंजूरी व सत्यापन मंगलवार शाम 4:59 मिनट तक होगा। वहीं, ऑनलाइन फीस बुधवार शाम 4:59 मिनट तक स्वीकार की जाएगी। खाली सीटों की जानकारी बृहस्पतिवार को मिलेगी। इसके बाद वरीयताओं को दोबारा बृहस्पतिवार शाम पांच बजे से शुक्रवार शाम पांच बजे तक व्यवस्थित कर सकते हैं। दूसरी सीट आवंटन सूची रविवार को आएगी। इसमें 27 अगस्त की शाम 4:59 मिनट तक सीट स्वीकार कर सकते हैं। साथ ही, ऑनलाइन आवेदन को मंजूरी व सत्यापन 25 से 29 अगस्त तक होगा। वहीं, ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि 30 अगस्त शाम 4:59 मिनट तक है। सीट फ्रीज करने के बाद नाम वापस भी नहीं लिया जा सकेगा। 

Trending Videos
विज्ञापन

बीकॉम ऑनर्स पहली पसंद
बीकॉम ऑनर्स लोकप्रिय कोर्स है। इसमें सबसे अधिक 10,096 आवंटन विश्वविद्यालय को प्राप्त हुए हैं। इसी कोर्स में सबसे अधिक छात्रों ने अपनी सीट पक्की की हैं। सीयूईटी स्कोर के आधार पर 97,387 विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं। इनमें 52,838 छात्राएं और 44,549 छात्र हैं। 

1559 पाठ्यक्रमों और कॉलेज संयोजन छात्रों को पेश किए 
डीयू में 69 कॉलेजों में लगभग 71,600 सीटों (अतिरिक्त सीटों को छोड़कर) पर उम्मीदवारों को प्रवेश दिए जा रहे हैं। 1559 पाठ्यक्रमों और कॉलेज संयोजन छात्रों के लिए पेश किए गए हैं। प्रवेश के पहले चरण में कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पोर्टल पर 2,45,287 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1,85,543 आवेदकों ने कोर्स और कॉलेज के लिए अपनी प्राथमिकताएं और संयोजन प्रस्तुत करके सीएसएएस के चरण पूरा कर लिया था।

दूसरी सीट की सूची इस प्रकार आएगी
  • दूसरी सीट आवंटन सूची 25 अगस्त (शाम पांच बजे)
  • सीट स्वीकार करना 25 से 27 अगस्त (शाम 4:59 मिनट)
  • ऑनलाइन आवेदन को मंजूरी व सत्यापन 25 से 29 अगस्त (शाम 4:59 मिनट)
  • ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि 30 अगस्त (शाम 4:59 मिनट तक)
आईपीयू : एम व डी फार्मा के लिए 27 तक करें आवेदन
आईपी यूनिवर्सिटी के एम फार्मा, डी फार्मा और लेटरल एंट्री टू बी फार्मा प्रोग्राम में दाखिले के लिए 27 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। यह प्रोग्राम द्वारका कैंपस स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन फार्मास्युटिकल साइंस (सीईपीएस) में उपलब्ध है।  तीनों प्रोग्राम पहली बार यूनिवर्सिटी द्वारा शुरू किए जा रहे हैं। इन तीनों प्रोग्राम के लिए ऑफलाइन आवेदन पत्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आवेदन पत्र के साथ कुलसचिव के पक्ष में निर्गत 2,500  रुपये का बैंक ड्राफ्ट विश्वविद्यालय सुविधा केंद्र में 27 अगस्त को 4 बजे तक जमा कराना होगा। सेंटर के प्रमुख प्रो. एके नरूला के अनुसार फार्मा इंडस्ट्री जिस तरह से ग्रोथ कर रही है, इन प्रोग्राम की डिमांड हमेशा बनी रहेगी। छात्र विस्तृत जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें