फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: दिल्ली-एनसीआर में कमजोर हुआ मानसून, 41 के करीब पहुंचा पारा; अभी इतने दिन और सताएगी उमस भरी गर्मी

Mon, 03 Jul 2023 09:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में 40.5 डिग्री के साथ सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बीते कुछ दिनों से मानसून के कमजोर होने से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। सोमवार की सबुह से ही सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल किया। दिन में भी गर्म हवाएं चलती रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन लोगों को फिर भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। ऐसा ही हाल शनिवार सप्ताहांत तक बना रहेगा। इसके बाद ही तेज बारिश होने पर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा। वहीं, दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में 40.5 डिग्री के साथ सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

नजफगढ़ में 39.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पूसा में 39.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार मगंलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 रहने की आशंका है। 

पूर्वानुमान: आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश के आसार

अधिकतम तापमान: 38 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 28 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन

4 जुलाई को सूर्यास्त: शाम 7:23 मिनट
5 जुलाई को सूर्योदय: सुबह 5:29 मिनट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें