फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi 3.0: दिल्ली पुलिस का 100 डे एक्शन प्लान, पीएम मोदी भी दे चुके हैं मंत्रियों और मंत्रालयों को टास्क

Thu, 13 Jun 2024 05:30 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार सत्ता संभालने के बाद 100 दिनों का एक्शन प्लान तैयार है। दिल्ली पुलिस पहलों और उद्देश्यों के लिए 100 दिन की कार्ययोजना तैयार कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ जून 2024 को देश में तीसरी बार सत्ता संभाली। तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 71 मंत्रियों ने भी शपथ ली। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रियों और मंत्रालयों को 100 दिन का एक्शन प्लान मांगा।

विज्ञापन


वहीं दिल्ली पुलिस भी 100 दिन के एक्शन प्लान की तैयारी में जुटी हुई है। क्योंकि नई सरकार बनने के बाद केंद्र सरकार ने सभी मंत्रालयों और विभागों से अगले 100 दिनों के लिए अपने कार्य की योजना को अंतिम रूप देने को कहा है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने सभी इकाई के प्रमुखों से 14 जून तक 100 दिन का एक्शन प्लान मांगा है। जिसे केंद्रीय गृह मंत्रालय को दिया जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी विशेष आयुक्तों और संयुक्त आयुक्तों को उनके 'वर्टिकल' के लिए अगले 100 दिनों की योजना मांगते हुए एक पत्र भेजा गया था।
विज्ञापन


कार्ययोजना में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन, सीसीटीवी कैमरे लगाने, जांच में नई प्रौद्योगिकियों को शामिल करने, कुछ पुलिस चौकियों और पुलिस स्टेशनों के लिए नए भवनों का निर्माण और दिल्ली में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सुरक्षित शहर परियोजनाएं शुरू करने जैसी कई पहल शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें